संवाददाता
हजारीबाग: झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल आज हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल से मुलाकात कर उन्हें मजदूर दिवस के अवसर पर पत्रकारों के राष्ट्रीय सम्मेलन हेतु आमंत्रित किया। सांसद मनीष जायसवाल ने जेजेए के निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए हर संभव सहयोग की बात कही।

भाजपा सांसद मनीष जायसवाल को १ मई मज़दूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सह प्रदेश सम्मेलन का निमंत्रण देने वालों में प्रमुख रूप से हजारीबाग जिला अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सोनी, रामगढ़ जिला अध्यक्ष खालिद अनवर, अंकित सिंह. राजू राठौर. इन्तेकाब आलम. मजीद आलम एवं अन्य पत्रकार साथी शामिल थे।

