हाथों की मेंहदी का रंग छुटा भी ना था,संदिग्ध परिस्थितियों में पति की हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम,वगैर पी एम शव को वापस ले गए परिजन

19 अप्रैल को हुई थी शादी ,शादी के घर में पसरा मातम,मचा कोहराम,डॉक्टर के अनुसार साइलेंट अटैक की वजह से हुई मौत

एटा के अलीगंज कस्बे के मोहल्ला राधा किशन के रहने वाले 25 वर्षीय युवक की रिसेप्शन के अगली सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई ,बदहवाश परिजन जिंदगी की आस में युवक को फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज चिकित्सकों के यहां लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया वावजूद परिजन एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया ।घरवाले युवक के मृत शव को वापस वगैर पी एम घर ले आए है ।युवक की मौत के बाद शादी के घर में मातम पसरा हुआ है चारों ओर चीत्कार मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय आकाश पुत्र जयवीर निवासी मोहला राधाकृष्ण का विवाह साहिबाबाद के गोपू की रहने वाली सालू के साथ हुआ था।बुधवार की रात को अलीगंज के। किरण गेस्ट हाउस में रिस्पेशन पार्टी थी चारों ओर खुशी ला माहौल था रात पर डी जे पर नाच गाना हुआ नाते रिश्तेदार मौज मस्ती और नाच गाने की धुन मस्त थे गुरुवार की सुबह अचानक आकाश की तबियत बिगड़ गई और वह अचेत होकर जमीन पर गिर गया ।

युवक की तबीयत बिगड़ते ही घर में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया घर वाले इलाज के लिए लेकर दौड़े तब तक बहुत देर हो चुकी थी घर बालो ने जान बचाने का प्रयास किया लेकिन बहुत देर हो चुकी थी ।पत्नी सालू की हाथों की मेंहदी का रंग अभी फीका भी नहीं पड़ा था तब तक वह सुहागन से विधवा हो हो गई।जिस घर में शादी समारोह के दौरान घर पर नाते रिश्तेदार का तांता लगा था वहां मातम पसर गया है।डॉक्टरों के अनुसार युवक को साइलेंट अटैक आया और उसकी मौत हो गई।

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *