पहाड़पुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता 75 पीस विदेशी शराब और बाइक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नवनीत कुमार सिंह, मोतिहारी

पहाड़पुर (मोतिहारी)
पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। पहाड़पुर थानाध्यक्ष अजय कुमार के कुशल नेतृत्व में चलाई गई छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब और एक अपाचे मोटरसाइकिल के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है।मिली जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष अजय कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि सरेया मिसराईन टोला के समीप शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है।

सूचना के आधार पर पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और मौके से लगभग 75 पीस ‘8 पीएम फ्रूटी’ विदेशी शराब बरामद की। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही अपाचे बाइक को भी जब्त कर लिया गया।थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों तस्करों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

पुलिस आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत भेजने की प्रक्रिया में जुटी है।इस करवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार और तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी परिस्थिति में शराब कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा।अजय कुमार, थानाध्यक्ष, पहाड़पुर
पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के इस कदम की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *