दिवाकर मौर्य बने अपनी जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।

एस के यादव-बहराइच:-अपनी जनता पार्टी उत्तर प्रदेश इकाई ने हुजूरपुर ब्लॉक के ग्राम करीड़ीहा निवासी दिवाकर मौर्य को बहराइच जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी दी। दिवाकर मौर्य के जिलाध्यक्ष बनने की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई।

इस अवसर आशीष मौर्य,स्वामी दयाल मौर्य,माधवराज, शिव कुमार,विकास मौर्य,प्रमोद यादव,आशीष भास्कर,अनिल साहनी,शिव कुमार मौर्य,राम करन मौर्य,संदीप पहलवान,राम कुमार,जीवन लाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *