पुलिस को सूचना मिलने के कुछ ही घण्टों में नाबालिग बालक को फखरपुर पुलिस ने सकुशल तलाश कर किया परिजन को सुपुर्द

बहराइच पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर अशोक कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी कैसरगंज रवि खोखर के मार्गदर्शन में, थानाध्यक्ष संजीव चौहान के नेतृत्व में गठित टीम ने गुमशुदा बालक की तलाश में त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 वर्षीय नाबालिग बालक जो 23.11.2025 को शाम लगभग 16:00 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया था, की सूचना

दिनांक 24.11.2025 को करीब 18.00 बजे परिजनों ने थाने पर दी, जिस पर तत्परता दिखाते हुए उ0नि0 श्री मानिकराज यादव एवं का0 गौरव श्रीवास्तव को तलाश हेतु रवाना किया गया । पुलिस टीम द्वारा प्रभावी प्रयासों के फलस्वरूप उसी दिन रात लगभग 09:30 बजे कस्बा फखरपुर से बालक को सकुशल तलाश कर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *