
जमशेदपुर। टाटा प्रतिष्ठान से जुड़े टाटा वर्कर्स यूनियन एवं टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अधिकारियों ने अपने महान मजदूर नेता माइकल जॉन के पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यूनियन के तमाम पदाधिकारी एवं कमेटी मेंबर सोमवार को सर्व प्रथम यूनियन कार्यालय में एकत्रित होकर स्वर्गीय माइकल जॉन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
तत्पश्चात सभी ने बिष्टुपुर स्थित कब्रिस्तान पहुंचे। जहां माइकल जॉन के समाधि स्थल पर मोमबत्तियां जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बताते चले की उस दौरान उक्त स्थल पर स्वर्गीय माइकल जॉन के परिजन भी मौजूद रहे। गौरतलब हो कि माइकल जॉन न सिर्फ महान श्रमिक नेता ही नहीं; बल्कि वे राज्यसभा सांसद भी रहे। श्रमिक संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान; साथ ही उनके ओजस्वी एवं दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता को आज भी याद किए जाते हैं।
