अरेराज में डिजिटल मीडिया पत्रकारों की बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर

नवनीत कुमार सिंह, मोतिहारी

अरेराज अनुमंडल क्षेत्र में डिजिटल मीडिया पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की मजबूती, पत्रकारिता की जिम्मेदारियों एवं सोशल मीडिया की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।प्रदेश अध्यक्ष संदीप भारद्वाज ने कहा कि सभी पत्रकारों को कानून के दायरे में रहकर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक खबरों का प्रसारण करना चाहिए।

संस्थापक अध्यक्ष मुन्ना साह ने कहा कि डिजिटल मीडिया पत्रकार सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचकर खबरों का कवरेज करते हैं और समाज को त्वरित सूचना उपलब्ध कराते हैं।संगठन के सचिव नीरज ने कहा कि वर्तमान दौर सोशल मीडिया का है। आज हर व्यक्ति के हाथ में मोबाइल है, जिससे खबरें तेजी से लोगों तक पहुंच रही हैं।

ऐसे में डिजिटल पत्रकारों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।संगठन के प्रवक्ता जितेंद्र कुमार ने कहा कि संगठन को अनुशासन, पारदर्शिता और एकजुटता के साथ आगे बढ़ाना है तथा पत्रकारिता की गरिमा को हर हाल में बनाए रखना है।

वहीं संगठन के सलाहकार कृष्णा कुमार ने सभी पत्रकार साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी को एकजुट रहकर कार्य करना चाहिए।बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पत्रकार हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।बैठक में दिलीप दुबे,मुना साह,अजीत, सोहेल लाला,एवम सैकड़ों पत्रकार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *