नवनीत कुमार सिंह, मोतिहारी
हरसिद्धि थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे कुल 04 वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की जानकारी देते हुए हरसिद्धि थाना सुनिल कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और न्यायालय के आदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया था।,पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में वाद संख्या टी आर 399/25 के तीन नामजद आरोपी शामिल हैं, जिनकी पहचान बिंदा राम पिता- भेखर राम ,सुरेश राम पिता- भेखर राम ,उपेंद्र राम पिता- सुरेश राम,के रूप में हुई है।
ये सभी हरसिद्धि थाना क्षेत्र के घीवाढार ग्राम के निवासी हैं।वहीं, एक अन्य मामले वाद संख्या टी आर 1035/25 की फरार वारंटी महिला 4. रेहाना खातून पति- ताहिद मोहम्मद, निवासी- कृतपुर, थाना- हरसिद्धि को भी महिला पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है।न्यायालय में किया गया पेशथाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी चारों वारंटियों के खिलाफ आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद, उन्हें सुरक्षित अभिरक्षा में माननीय न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों और फरार वारंटियों में हड़कंप का माहौल है। पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
