हत्या मामले के फरार आरोपियों के घर हरसिद्धि पुलिस ने की कुर्की-जब्ती, हड़कंप

नवनीत कुमार सिंह, मोतिहारी

हरसिद्धि (मोतिहारी)
पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के गंभीर मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों के खिलाफ बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। हरसिद्धि थाना कांड संख्या 269/26 भारतीय न्याय संहिता की परिवर्तित धारा 103(1)/3(5) – हत्या के नामजद आरोपियों के घर पर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार विधिवत कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई।

यह कार्रवाई हरसिद्धि थाना क्षेत्र के घिवाढाड़ गांव में की गई, जहां पुलिस बल ने भारी मौजूदगी के बीच आरोपियों के मकान से कुड़क की प्रक्रिया पूरी की। कुर्की की यह कार्रवाई जिन अभियुक्तों के खिलाफ की गई है, उनमेंभोला साह पिता: राधा साह
संजीव कुमार पिता: भोला साह,रीता देवी पति: भोला साह , तीनों अभियुक्त निवासी ग्राम घिवाढार, थाना हरसिद्धि, जिला- पूर्वी चंपारण शामिल हैं।कार्रवाई के दौरान मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह और थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस की बड़ी टीम मौजूद रही।

इस अभियान में अपर थानाध्यक्ष अभिनाश कुमार, सब इंस्पेक्टर अंकित कुमार, प्रीतम कुमार, सेराज अंसारी, अक्षय कुमार और चौकीदार तफसीर आलम खां, के साथ-साथ दर्जनों की संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल के जवान तैनात रहे, न्यायालय के आदेश का पालन न करने और पुलिस की पकड़ से भागने वाले अपराधियों के खिलाफ यह सख्त संदेश है। अपराध कर कानून से बचना नामुमकिन है, पुलिस हर हाल में सख्त कानूनी कदम उठाएगी।पुलिस प्रशासन पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य फरार अपराधियों में हड़कंप मच गया है, वहीं ग्रामीणों के बीच कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *