मोबाइल खरीद-बिक्री के विवाद में खुला हथियार का मामला, सिक्सर के साथ युवक गिरफ्तार

नवनीत कुमार सिंह- मोतिहारी

मोतिहारी।अरेराज थाना क्षेत्र के हरदिया चौक पर मोबाइल खरीद-बिक्री के दौरान हुए विवाद के बीच एक युवक के पास हथियार होने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार, मंगलवार को अरेराज थाना अध्यक्ष प्रत्याशा कुमारी को गुप्त सूचना मिली कि हरदिया चौक पर कुछ लोग मोबाइल के खरीद-बिक्री को लेकर आपस में उलझ गए हैं तथा एक युवक को हथियार के साथ ग्रामीणों ने पकड़ रखा है।

सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष प्रत्याशा कुमारी और सब इंस्पेक्टर अभिनाश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं।पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए युवक की तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से एक सिक्सर बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आविद दीवान, पिता- रहमद दीवान, निवासी- नौवाडीह, थाना- सुगौली, जिला- पूर्वी चंपारण को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बरामद हथियार को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *