मोतिहारी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 58.93 किलो गांजा बरामद; तीन तस्कर गिरफ्तार

नवनीत कुमार सिंह मोतिहारी

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिंद्रा कार से करीब 58.93 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में हरसिद्धि थाना क्षेत्र के झड़वा निवासी नाजिम खान भी शामिल है, जिसे पुलिस ने गिरोह का मुख्य सरगना बताया है।

पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, दो मोबाइल फोन और अन्य कागजात भी बरामद किए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ गांजा तस्कर लग्जरी कार में गांजा छिपाकर रक्सौल बॉर्डर की ओर से अरेराज की तरफ जा रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर अरेराज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने हरसिद्धि थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान शुरू किया।इसी दौरान पुलिस ने एक काले रंग की महिंद्रा कार को रोककर तलाशी ली।

जांच के क्रम में कार के आगे और पीछे के हिस्से में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ।पुलिस के अनुसार, बरामद गांजे का कुल वजन लगभग 58.93 किलोग्राम है। कार में सवार व्यक्तियों से पूछताछ की गई, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।मुख्य सरगना के घर से भी गांजा बरामद किया गया,गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ और प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने झड़वा गांव में छापेमारी की।

इस दौरान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के निवासी नाजिम खान के घर से 130 ग्राम गांजा और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया। पुलिस अब तस्करी के नेटवर्क, गांजे की आपूर्ति और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।कई मामलों में आरोपित हैं गिरफ्तार लोग पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार नाजिम खान के खिलाफ हरसिद्धि, पिपरा कोठी और अरेराज, संग्रामपुर थानों में पहले से अगल अलग मामले दर्ज हैं।वहीं, अन्य गिरफ्तार आरोपितों के नाम भी विभिन्न मामलों से जुड़े बताए गए हैं।

पुलिस इन मामलों की जांच कर रही है।ये सामान हुए बरामद पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 58.93 किलोग्राम गांजा, एक महिंद्रा कार, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, दो मोबाइल फोन और अन्य कागजात बरामद किए हैं।

छापेमारी टीम में ये अधिकारी शामिल इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरेराज पंकज कुमार मिश्रा, पर्यवेक्षी पदाधिकारी अजय कुमार सिंह, हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार, अपर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार,एस आई सेराज अहमद,अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *