शादी में जा रहे युवक की बाइक पेड़ से टकराई, दर्दनाक मौत


बेलहर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

संतकबीरनगर।बेलहर थाना क्षेत्र के दुर्गजोत-रूधौली मार्ग पर जंगल बेलहर स्थित वन विभाग कार्यालय के सामने सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी थाना क्षेत्र निवासी अशरफ अली (34) पुत्र नूर अली के रूप में हुई है।बताया गया कि अशरफ अली अपने रिश्तेदार के घर दुर्गजोत में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह जंगल बेलहर स्थित वन विभाग कार्यालय के सामने पहुंचा, उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हादसे की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक दम तोड़ चुका था। घटना की खबर मिलते ही शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल गईं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
सूचना मिलने पर बेलहर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *