बखिरा थाने के सिपाहियों पर भाजपा नेता ने लगाए मारपीट और धमकी देने के आरोप

संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के एक भाजपा नेता एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने थाने के कुछ पुलिसकर्मियों पर मारपीट, गाली-गलौज और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री और मानवाधिकार आयोग को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है।बखिरा थाना क्षेत्र के साई लगड़ी गांव निवासी गोरख साहनी ने आरोप लगाया है कि 30 जुलाई की शाम वह एक आपसी विवाद के समझौते के सिलसिले में थाने गए थे। इसी दौरान कुछ पुलिसकर्मियों ने पक्षकारों से समझौते के नाम पर रुपये दिलाने की बात कही। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विरोध करने पर पुलिसकर्मी नाराज हो गए और उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की।पीड़ित का यह भी आरोप है कि शिकायत करने पर उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *