मझरिया गाँव में बाइक चोरी कर भाग रहे दो चोर गिरफ्तार, दो बाइक बरामद

नवनीत कुमार सिंह, मोतिहारी

मोतिहारी/मलाही थाना क्षेत्र के मझरिया गाँव में बीती रात पुलिस व ग्रामीणों की सतर्कता से बाइक चोरी की एक बड़ी घटना विफल हो गई। गाँव से मोटरसाइकिल चोरी कर भाग रहे दो शातिर चोरों को रंगे हाथ दबोच लिया गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी देर रात मझरिया गाँव में चोरी की नीयत से घुसे थे और बाइक लेकर फरार होने की फिराक में थे। इसी दौरान शक होने पर स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें घेरकर पकड़ लिया और तुरंत मलाही थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर दोनों आरोपियों को अपनी हिरासत में ले लिया।पकड़े गए चोरों की पहचान पड़ोसी जिला पश्चिम चंपारण के रहने वाले के रूप में हुई है। इनमें से एक गहरी तथा दूसरा तेलुआ गाँव का निवासी बताया जा रहा है।मामले की पुष्टि करते हुए मलाही थानाध्यक्ष सुमन भारती ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस बरामद दोनों बाइकों के कागजात की जाँच कर रही है और इनके अंतरजिले आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *