वैसे बच्चे जो जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित हैं उन सभी के लिए सत्य साई संजीवनी अस्पताल कोई अवतार से कम नहीं! झारखंड के भिन्न-भिन्न जिलों में 2 अगस्त से 10 अगस्त तक “नन्हा सा दिल” कार्यक्रम के तहत निःशुल्क हृदय जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के अभिभावक उपरोक्त निःशुल्क हृदय जांच एवं उपचार शिविर में अपने बच्चों को लाकर; उन्हें दे नया जीवन। बताते चले की यह कार्यक्रम पूर्व से चलाए जा रहे हैं। यह अभियान न केवल बच्चों को नया जीवन प्रदान कर रहा है, बल्कि पूरे झारखंड के लिए आशा और नवजीवन की एक सशक्त किरण बनकर उभर रहा है। उल्लेखनीय है कि “नन्हा सा दिल” अभियान के तहत जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क जांच की जा रही है।
स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध पाए गए बच्चों को आगे की जांच एवं उपचार हेतु चिन्हित कर संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों पर भेजा जा रहा है। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील किया है कि; वे अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में भाग लेकर अपने बच्चों का जांच अवश्य कराएं, ताकि समय रहते रोग की पहचान कर उचित उपचार सुनिश्चित किया जा सके।
