JH सरकार गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के आदेश के बावजूद चिन्हित आन्दोलनकारीयों को सम्मानित नहीं किया जाना; दुर्भाग्यपूर्ण!

पुर्वी सिंहभूम DC को ज्ञापन : झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय संयुक्त महासचिव देवव्रत महतो के सहयोग से झारखण्ड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा” के कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष विश्वजित प्रमाणिक के नेतृत्व में पुर्वी सिंहभूम जिला के झारखण्ड अलग राज्य गठन के आन्दोलनकारीयों ने उपायुक्त को शुक्रवार के दिन ज्ञापन सौंपते हुए अपने हक अधिकारों की माँग की।

उक्त ज्ञापन के माध्यम से झारखण्ड आन्दोलनकारीयों का संपुष्टि सुचियो के आधार पर लंबित सभी चिन्हित व्यक्तिओं को प्रमाण पत्र / प्रसस्ति पत्र / ताम्र पत्र, पेन्सन, एरियर राशि भुगतान तथा विगत 2023 से 2025 तक संपुष्टि सुचीयो के आधार पर लगभग 2200 आन्दोलकारीयों को अभि तक प्रमाण पत्र/प्रसस्ति पत्र / ताम्र पत्र आदि बितरण नहीं किया गया है।

जबकि सरकार का गृहकार एवं आपदा प्रबंधन विभाग पत्र सं० 14/ विविध 19/2024 3108 के आलोक में दिनांक 30/7/2025 ई० को सभी जिलो के उपायुक्त को निदेश दिया है, कि सभी चिन्हित आन्दोलनकारीयों को सम्मानित कर, प्रमाण पत्र / प्रसस्ति पत्र / ताम्र पत्र आदि प्रदान किया जाय। परन्तु आज तक इस विषय पर पहल नही किया जाना अति दुर्भाग्यपूर्ण है। उपायुक्त महोदय को अविलम्ब संज्ञान लेना चाहिए।

पेंशनर आन्दोलनकारीयों को 2021 से अभी तक बकाया एरियर राशि का भुगतान अविलंब किए जाने की मांग की गई। उक्त मौके पर झारखण्ड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष शिबू काली माइति, शरत चन्द्र महतो, डॉक्टर लखीकांत महतो, सुनिल कुमार महतो, संजय कुमार महतो, जितूलाल महतो, काशीनाथ महतो व अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *